फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो राइस मिलाें पर सीएम फ्लाइंग का छापा, स्टॉक में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। धान खरीद का सीजन समाप्त होते ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने राइस मिलों और अनाज मंडियों में जांच तेज कर दी है।
शुक्रवार को टीम ने अहमा रोड स्थित गांव सुल्लर में दो राइस मिलों पर एक साथ छापा मारा। यहां तिरुपति राइस मिल और ज्योति राइस मिल में धान और चावल के स्टॉक की गहन जांच की गई।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात 9 बजे तक चली। शुरुआती जांच में दोनों मिलों के स्टॉक में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। इससे मिल संचालकों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम ने बताया कि टीम को शिकायत और गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों राइस मिलों में सरकारी और निजी स्टॉक में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों मिलों में एक साथ छापा मारा गया। अधिकारियों ने जांच शुरू करते हुए मिलों का रिकॉर्ड, गेट पास और आवक-जावक रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें