फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग का छापा, जिंक सल्फेट की अवैध फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
सीवन माजरा में कार्रवाई करती सीएम फ्लाईंग की टीम। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। सीएम फ्लाइंग ने सीवनमाजरा गांव के खेतों के बीच अवैध रूप से चल रही जिंक सल्फेट की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। मौके से कच्चे माल सहित जिंक के कट्टे भी बरामद हुए, जोकि बिना मार्का के थे। जिनका सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
शाहाबाद के रहने वाले आरोपी राजदीप शर्मा के पास फैक्टरी चलाने का कोई लाइसेंस या कागजात नहीं पाया गया। करीब चार घंटे चली इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल बना रहा। टीम के अलावा पुलिस मौके पर मौजूद रही। बताया जाता है कि लंबे से बिना अनुमति यह फैक्टरी धड़ल्ले से चल रही थी। टीम के मुताबिक गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

मौके से टीम को केमिकल से भरे 40 ड्रम सहित 47 कट्टे जिंक सल्फेट के बरामद हुए। कट्टों पर किसी कंपनी का कोई मार्का नहीं था। टीम द्वारा कट्टे से जिंक सल्फेट का सैंपल लेकर लैब में भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि अवैध फैक्टरी से बरामद जिंक सल्फेट नकली है या असली।
जानकारी अनुसार आरोपी अवैध फैक्टरी में पंजाब स्थित जिंक सल्फेट की फैक्ट्रियों से वेस्टेज लेकर आते थे व उसमें केमिकल मिलाकर जिंक सल्फेट बनाकर लोगों को बेचते थे। इस कार्रवाई के दौरान टीम में सब इंस्पेक्टर हतिंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिश मलिक, सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई प्रविंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सहित जिला निरिक्षक गुप्तचर विभाग विपिन कुमार, सब इंस्पेक्टर शीश कुमार, सुभाष चंद्र व कृषि विभाग के एसडीओ बलजिंद्र सिंह व प्रदूषण विभाग के एसडीओ सुखराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

बराड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी राजदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पता लगाया जाएगा कि आखिर कब से वह काम कर रहा था और इसके अलावा और कौन आरोपी के साथ काम कर रहे हैं।

गांव सीवन माजरा में जिंक सल्फेट की अवैध फैक्टरी। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें