फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूप के साथ छाए बादल, 16 से 18 तक चलेगी गर्म हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश होने के साथ ही हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई है। रविवार को तेज धूप तो निकली, लेकिन हवा में ठंडक होने से ज्यादा गर्मी नहीं रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत रही। बीते शनिवार-रविवार रात को जिले में 3.7 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश का असर फसल कटाई पर भी देखने को मिला। रविवार दोपहर तक गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन नहीं चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई तो कुछ जगहों पर रात में बूंदाबांदी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 अप्रैल तक गर्म हवा चलने के आसार हैं। जिससे गर्मी बढ़ सकती है। इसके साथ ही 18 और 19 अप्रैल को मौसम करवट ले सकता है। जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, बारिश व हवा के कारण गिरा तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ेगा।
विज्ञापन

बारिश होने से बिजली खपत भी कम
अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी भी बढ़ गई है। नाै अप्रैल तक तो तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। इससे बिजली खपत भी 51 लाख यूनिट प्रतिदिन पर पहुंच गई थी। तीन दिन से मौसम में ठंडक होने से बिजली खपत भी कम हो गई है। साथ ही तल्ख गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें