फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश के बाद छाए बादल, शीतलहर से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
अंबाला में बुधवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई जिससे सुबह के समय ठंडक बढ़ गई। हालांकि कुछ घंटों के लिए धूप निकली, लेकिन बादल छाने से फिर से ठंड बढ़ गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, पिछले 24 घंटे में 13.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 फरवरी से तेज हवा और बारिश के आसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही सुबह व देर रात्रि को कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है। 30 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ ठंडा दिन रहने के आसार हैं और सुबह व शाम में घना कोहरा छा सकता है। 1 फरवरी को तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें