फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हुडा काॅलोनी में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की हुडा कॉलाेनी में पिछले काफी समय से सफाई नहीं हो रही है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कई महीने पहले काॅलोनी में सफाई कर्मचारियों की गाड़ी आती थी तब वह गाडी़ में कूडा डालते थे। कुछ समय बाद वह गाड़ी भी बंद हो गई।
कई महीने पहले कॉलोनी के दोनों गेट के सामने परिषद की ओर से एक-एक डस्टबिन रखे थे जिसमें स्थानीय निवासी कूड़ा डालते थे लेकिन अब वो डस्टबिन कहां चले गए कोई नहीं जानता। तब से लोग कूडा सड़क के किनारे फेंक रहे हैं। इस कारण हवा से यह कूड़ा सड़क के बीचों बीच फैल जाता है और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता है।
छह महीने से नहीं आए सफाई कर्मचारी

किशन ने बताया कि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कॉलोनी में झाड़ियां उगी हुई हैं और गंदगी भी है। छह महीने होने वाले हैं सफाई कर्मियों को कॉलोनी में आए हुए।
विज्ञापन




कई महीने पहले कूड़ा उठाने आती थी गाड़ी



काले ने बताया कि कई महीने पर नगर परिषद की ओर से गाड़ी आती थी कालोनी में कूडा लेने के लिए लोग इसी गाड़ी में कूड़ा डालते थे। एक दो महीने आने के बाद वह गाड़ी भी आनी बंद हो गई।

सड़क क्रॉस कर जाना पड़ता है कूड़ा गिराने

रामकुमार ने बताया कई बार बच्चे सड़क क्राॅस कर कूड़ा गिराने के लिए जाते है जबकि सड़क पर वाहनों आना जाना लगा रहता है कई बार बच्चे वाहनों की चपेट में आने से बचे हैं।



गेट से गायब हुए डस्टबिन का आज तक पता नहीं चला



सीताराम ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कालोनी के दोनों गेट पर एक एक डस्टबिन रखे थे। तीन चार महीने बाद ही दोनों डस्टबिन गायब गेट के सामने से गायब हो गए। जिनका आज तक पता ही नहीं चला।

वर्जन

डोर टू डोर कर्मचारियों के बारे में पता करवाया जाएगा कि वह काॅलोनी में सफाई के लिए क्यों नही जा रहे हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन




राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें