अंबाला सिटी। वार्ड-2 जड़ौत रोड स्थित दशमेश नगर कॉलोनी में रविवार सुबह मनोनीत नगर निगम सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गलियों के सफाई कार्य की शुरुआत की। बीते दिनों जलभराव की स्थिति में मेयर सैलजा सचदेवा ने भी यहां पहुंचकर पानी निकासी के लिए पंप व मशीन लगाकर कॉलोनी वासियों को राहत पहुंचाई थी। अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने दशमेश नगर कॉलोनी के लोगों से बातचीत करने के बाद बताया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने, उनका जीवन स्तर सुधारने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए हर क्षण उनके साथ खड़ी है।