फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नालों की सफाई अधूरी, जलभराव का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
डॉ कुलदीप शर्मा।
विज्ञापन
बराड़ा। बीते वर्ष की तहर इस बार भी बराड़ा के लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक अधिकतर इलाकों में नालों की सफाई नहीं हुई है। जिससे बारिश के समय जलभराव का खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों इसको लेकर अमर उजाला ने सचेत भी किया। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बड़े नालों की सफाई तो शुरू कर दी थी लेकिन छोटे नालों में अभी भी हालात खराब हैं। वहीं, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए, बस स्टैंड, शनि मंदिर और रेलवे लाइन से होकर अनाज मंडी की तरफ जाने वाला नाला बराड़ा का मुख्य नाला माना जाता है। इस नाले की सफाई तो शुरू की, लेकिन आगे जाकर यह नाला बंद हो जाता है, जिससे पानी यहीं रुक जाता है।
विज्ञापन

फोटो: 29
सही तरीके से सफाई जरूरी
एडवोकेट मोहित शर्मा ने कहा कि इस नाले की सफाई तो की गई है, लेकिन सही तरीके से नहीं की गई है। नाले की सफाई अच्छी तरह से की जाए क्योंकि बारिश में इस नाले में पानी भारी मात्रा में जाता है। नाले की गंदगी उठाकर अन्य जगह पर गिराई जाए।

फोटो: 27
नाले की खुदाई जरूरी
डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस नाले में पीछे से जो पानी आता है, वह अनाज मंडी के पास आकर रुक जाता है क्योंकि आगे की तरफ नाले को जगह नहीं मिल पाती। इसलिए अनाज मंडी के आगे भी इस नाले की खुदाई की जाए, ताकि पानी आगे जा सके।
विज्ञापन

फोटो: 30
नगर पालिका की तैयारियां अधूरी
पूर्व पार्षद सीमा देवी ने बताया कि बारिश किसी भी समय शुरू हो सकती है लेकिन नगर पालिका की तैयारियां नाकाफी हैं। बहुत से इलाकों में नालियों की सफाई होनी बाकी है इसलिए नगर पालिका जल्द से जल्द नालियों और नालों की सफाई कराए।
फोटो: 28
पिछली बार हुआ था नुकसान
इनेलो नेता रीटा केसरी ने कहा कि पिछली बार बाढ़ के कारण लोगों ने काफी नुकसान झेला है। नगरपालिका प्रशासन इस बार ऐसे इंतजाम करे कि यदि भारी बारिश हो तो बराड़ा के किसी भी क्षेत्र में पानी ना जमा होने पाए।
विज्ञापन

डॉ कुलदीप शर्मा।

डॉ कुलदीप शर्मा।

डॉ कुलदीप शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें