फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सफाई की तारीख खत्म, समीक्षा बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मार्च माह से ही शहर में नालों और ड्रेन की सफाई का काम चल रहा है। सफाई काम को पूरा करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को मेयर सैलजा सचेदवा की ओर से 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर सैलजा सचदेवा की ओर से निगम में समीक्षा बैठक ली जाएगी और देखा जाएगा कि शहर में कितनी सफाई हो चुकी है और कितनी अभी बाकी है। शहर की बात करें तो अभी भी शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर नालों में गंदगी अटी है।
इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। निगम की ओर बरसाती सीजन को देखते हुए सफाई तो की जा रही है, मगर यह सफाई कार्य कई जगह हो गया है, जबकि कई जगह अभी तक भी सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त से करेंगे समीक्षा
नगर निगम के मनोनीत पार्षद अधिवक्ता संदीप सचेदवा ने कहा कि शहर में 85 नाले और निगम के पास दो ड्रेन हैं। वह शुक्रवार को निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार से समीक्षा बैठक करेंगे और जानकारी लेंगे कि कितने नाले व ड्रेन साफ हो चुके हैं। निगम की ओर से बरसाती सीजन के लिए पंप ठीक किए जा रहे थे, लेकिन 42 में से 20 पंप ठीक करने की जानकारी निगम की ओर से उनको दी गई थी। इसके बाद जानकारी नहीं दी गई। इसके बारे भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें