अंबाला सिटी। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिलेभर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। वहीं समय समय पर फ्लाइंग की ओर से भी छापामारी की गई, ताकि परीक्षा को नकल रहित रखा जा सके। इन सभी केंद्रों पर कुल सात हजार 607 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां पर अधिकतर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने परीक्षा पत्र आसान आने की बात कही। साथ ही बताया परीक्षा पत्र के आकलन के आधार पर अधिक से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई।-
यह बोले विद्यार्थी
फोटो नंबर 48
परीक्षा पत्र आसान आया था। हमने अपने स्तर पर पूरी तैयारी की थी और उसी के आधार पर परीक्षा भी करके आए हैं। अब जब परिणाम आएगा तभी पता चलेगा। हमने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है।
- मंयक गोयल।
फोटो नंबर 49
हमने परीक्षा में अधिक से अधिक अंक पाने के लिए खूब मेहनत की है। पहले तो काफी डर भी था, परंतु जब देखा कि परीक्षा पत्र में सभी वही प्रश्न तो है जो तैयार करके गए है तो काफी राहत महसूस की। परीक्षा अच्छी गई है।
- तनीषा जैन।
-
फोटो नंबर 50
परीक्षा से पहले तो बहुत ही ज्यादा चिंता थी। परंतु प्रश्न पत्र देकर काफी राहत मिली। वहीं परीक्षा से पहले पूरी जांच की और परीक्षा के दौरान भी बार-बार परीक्षा केंद्र निरीक्षण जांच कर रहे थे। इससे कि नकल न हो।
- राधिका।
-
फोटो नंबर 51
परीक्षा को लेकर हमारी ओर से पूरी तैयारी की गई थी। उसी के आधार पर परीक्षा दी है। उम्मीद है कि अब जब परिणाम आएगा तो अच्छा आएगा। अब अन्य परीक्षा की घर जाकर तैयारी में जुट जाएंगे।
- खुशप्रीत
-