फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 95 प्रतिशत नामावली फार्म मतदाताओं तक पहुंचाने का दावा

Fri, 26 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रशासन की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचन विभाग 95 प्रतिशत नामावली फार्म मतदाताओं को वितरित करने का दावा किया जा रहा हैं। वहीं अंबाला शहर के अंबा विहार के निवासियों का कहना है कि उनके पास कोई भी बीएलओ नहीं आया है। इस कॉलोनी में 200 से करीब घर हैं अधिकांश के पास यह फार्म नहीं पहुंचे हैं। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस समस्या पर खुद भी निर्वाचन विभाग से संपर्क किया, मगर कोई सुनवाई के लिए नहीं आया। इतना बड़ा अभियान चल रहा है और पूरे क्षेत्र में कोई बीएलओ मतदाताओं के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी विराट ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना हम सभी का मुख्य दायित्व है। इसके लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभागों को आगे आकर अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करना होगा, ताकि इस अभियान को जिला स्तर पर पूरी तरह सफल बनाया जा सके। वे वीरवार को एडीसी कार्यालय के सभागार में एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

एडीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में एसआईआर से संबंधित बैनर और स्टैंडी लगाएं, जिससे आमजन को जागरूक किया जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को इस विषय में जागरूक करें ताकि वे अपने अभिभावकों को भी प्रेरित कर सकें। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने आने वाले नागरिकों को योजनाओं के साथ-साथ एसआईआर की भी जानकारी दी जाए। बैठक में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा जिला चुनाव तहसीलदार को प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने घोषणा की कि इस राष्ट्रीय कार्य में जिस भी विभाग की बेहतर उपलब्धि और प्रदर्शन रहेगा, उसे स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें