फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल विवाह मुक्त के दावों को ठेंगा, नाबालिग बन रहीं गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाल विवाह रोकने का दावा करने वाले विभाग भले ही रोक लगाने के बड़े-बड़े दावे करते हों लेकिन आज भी चोरी छिपे कम उम्र के प्रेम प्रसंग बाल विवाह में तब्दील होता जा रहा है। इसका खुलासा इन दिनों नागरिक अस्पतालों की महिला ओपीडी में जांच करवाने के लिए आने वाले इन संदिग्ध मामलों से हुआ। महज सितंबर माह में जिले में बाल विवाह के संदिग्ध छह मामले सामने आ चुके हैं।
इन मामलों में एक नारायणगढ़ तो पांच अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में सामने आए है। इनमें महेश नगर थाना क्षेत्र से दो, एक पड़ाव, एक अंबाला कैंट व एक पंजाब के हंडेसरा थाने से सामने आया है, इनमें युवतियां अपनी उम्र 17 से 19 साल तक बता रही है। हैरानी की बात यह है कि दो से तीन-तीन माह की गर्भवती महिलाएं पहले ही शादी होने का दावा कर रही है। बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इसे लगातार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद लगातार सामने आ रहे मामले : लिंगानुपात में गिरावट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पतालों से लेकर गांव में आशा वर्कर के जरिए हर घर व महिला तक पहुंचना शुरू कर दिया है। आशा वर्कर भी जाकर पता करती है कि कोई गर्भवती तो नहीं। ऐसे में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में यह मामले उजागर हुए है। युवतियों से जब दस्तावेज मांगे गए तो आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज में उम्र पूरी नहीं लग रही है। यही कारण है कि इन संदिग्ध मामलों को जांच के लिए महिला ओपीडी से पुलिस के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

13 साल की बच्ची तीन माह की गर्भवती, नारायणगढ़ थाने में जीरो एफआईआर : नारायणगढ़ थाने में 25 सितंबर को ही 13 साल की बच्ची तीन माह की गर्भवती पाई गई है। बच्ची के परिजन जब उपचार के लिए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो स्टाफ भी आधार कार्ड देखकर दंग रह गया था। बच्ची की उम्र 2 अगस्त 2012 लिखी हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि परिवार लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा का रहने वाला है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर संबंधित थाने में भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें