शास्त्री कॉलोनी के बाहर आशा वर्कर को रोकने के बाद खड़ी पुलिस
- फोटो : Ambala
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शास्त्री कॉलोनी के बाहर मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा वर्कर का हौसला बढ़ाने के लिए सोनीपत से इंचार्ज सुनीता पहुंची। नारेबाजी करते हुए जब आशा वर्कर जब मंत्री विज से मिलने के लिए कॉलोनी के मुख्य गेट पर पहुंची तो वहां महिला पुलिस व वर्कर के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।
गुस्सायी आशा वर्कर ने जहां गेट पर जमकर प्रदर्शन किया, साथ ही अपने आंदोलन को तेज करते हुए बोलीं कि 21 अगस्त को कॉलोनी के बाहर चार जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर से आशा वर्कर जमा होंगी और उस दिन आरपार की लड़ाई होगी। सुनीता का कहना था कि लंबे समय से आशा वर्कर शांति पूर्ण ढंग कॉलोनी के बाहर धरने पर बैठकर वापस चली जाती है। मंत्री के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। जोकि सरासर गलत है। उनकी जो भी मांगे है वो उनका हक है और वह अपना हक लेकर रहेंगी।