अंबाला। धीन गांव स्थित एक आंगनबाड़ी से नौनिहालों के अभिभावकों ने कीड़े युक्त राशन मिलने का आरोप लगाया है। राशन में कीड़े रेंग रहे थे। इतना ही नहीं शिकायत लेकर आंगनबाड़ी पहुंचे अभिभावकों के साथ आंगनबाड़ी वर्कर ने सही व्यवहार न करते हुए इस शिकायत को ऊपर तक करने को बोल दिया। इससे अभिभावकों ने गोगा माड़ी धीन के प्रांगण में एकत्रित होकर रोष व्यक्त किया ।
धीन निवासी अभिभावक विनीत, प्रकाश, महिन्द्र व उषा ने बताया कि सोमवार को वो आंगनबाड़ी में अपने बच्चों का राशन लेने पहुंचे यहां उन्हें कीड़े युक्त राशन मिला। इसके बाद अभिभावक शिकायत लेकर आंगनबाड़ी वर्कर के पास पहुंचे अभिभावकों के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया और उन्हें कहीं भी शिकायत करने तक को बोल दिया। इसके बाद सभी अभिभावक गोगा माड़ी प्रांगण में एकत्रित हुए और विभाग व आंगनबाड़ी वर्कर के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी से मिले राशन को खाने से उनके बच्चे बीमार पड़ सकते है। ऐसा खाना तो कोई मवेशियों को भी नहीं डालता।