फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजे की टूटी दोनों टांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सुलतानपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर लालडू के कर्मजीत की मौत हो गई जबकि भतीजे दिलप्रीत की दोनों टांगे टूट गई। हादसे से अंजान ट्रक चालक बाइक समेत मृतक को घसीटता ले गया। लोगों ने पीछाकर उसे रुकवाया तो वह वहां से भाग गया। पुलिस ने कर्मजीत की मौत की अधिकारिक पुष्टि की है। भतीजा उपचाराधीन है। रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई संतोख सिंह के बयान पर बलदेवनगर थाने में केस दर्ज किया गया। संतोख सिंह के अनुसार कर्मजीत शहर के घरों में बिजली की फिटिंग करता था। घटना के समय वह काम समाप्त कर दिलप्रीत के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें