फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, सो रहे दो परिवारों पर गिरे सफेदे

विज्ञापन
civics - फोटो : Ambala
विज्ञापन
(अंबाला) नारायणगढ़। कस्बे में शनिवार अल सुबह आए तूफान ने जमकर उत्पात मचाया। दो परिवारों के ऊपर पेड़ गिरने पर 28 वर्षीय मजदूर व 12 साल बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गए। दरअसल एनएच 72 गांव सैनमाजरा के पास झुग्गी-झोपड़ी में दो परिवार रह रहे थे। वहीं सड़क किनारे बड़े बड़े सफेदे के पेड़ खड़े हैं। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे आये तूफान व बरसात पर सफेदे के भारी पेड़ रामसिंह व बीरू की झोपड़ियों पर जा गिरे। इससे अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों की मदद से उनकी झोपड़ियों के अंदर से सभी परिवार के 9 लोगों को बाहर निकाला। लेकिन बीरू व एक बच्चे के ऊपर पेड़ गिरने पर वह बुरी तरह से घायल हो गये । दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने बताया की बीरू की रीड की हड्डी में फ्रैक्चर आने के कारण उसे अंबाला रेफर किया है और बच्चे के पैरों में फ्रैक्चर होने पर उसका उपचार चल रहा है। गनमीत रही कि जानी नुकसान टल गया। सफेदे के भारी पेड़ गिरने पर कई गांव के रास्ते भी बंद हो गए थे। क्षेत्र के कई गांव में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कार और मकान पर गिरे पेड़
कार सेल परचेज का काम करने वाले कर्मबीर ने बताया कि उसकी दुकान राजमार्ग 72 पर है । शुक्रवार को वह कहीं गया था। देर रात आकर उसने अपनी कार पेड़ों के पास खड़ी कर दी थी। लेकिन सुबह के समय आये तूफान ने एक भारी सफेदे का पेड़ उसकी कार पर गिरा दिया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसने बताया कि वहीं सड़क किनारे खड़े पुराने सफेदे के पेड़ हैं जिनको कटवाने के लिए विभाग को कई बार कह चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। मिलन पैलेस के मालिक रोजी सलुजा ने बताया कि उनके मकान के पास सड़क किनारे बहुत पुराने सफेदे के पेड़ खड़े हैं उसके लिए वह विभाग कटने के लिए कहा भी गया था। सुबह आये तूफान से वह पेड़ उनके मकान पर आ गिरे और मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
यहां-यहां आई दिक्कतें
गांव अहमदपुर में भी तूफान के कहर के कारण सफेदे के पेड़ जो बिजली के खंभों पर आ गिरे जिससे बड़ी लाईन एनएच 72 के सड़क किनारे व गांव की तरफ जाने वाले बिजली की लाईने खंभे सहित गिर गई। राजमार्ग एक तरफ जाम की स्थिति बनी रही वही गांव का मुख्यमार्ग भी बंद हो गया। इसी प्रकार गांव के सुखदेवसिंह के घर पर सफेदा का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव बरोली रोड पर सड़क तीन जगह सफेदे टूट कर गिर गये जिसपर गांव से आने जाने के लिए लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। इसी तरह सिविल अस्पताल में भी बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन

तूफान से ग्रामीण एरिया ज्यादा प्रभावित हुआ
बिजली निगम के एसडीओ गुरबाज सिंह ने बताया कि सुबह के समय आये तूफान से विभाग को ज्यादा नुकसान हुआ है। सब से ज्यादा खंभे सैनमाजरा, अहमदपुर, बड़ागांव, मिल्क, बरोली में क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजमार्ग 72 नारायणगढ़ से शहजादपुर रोड पर भी पेड़ गिरने से पोल टूटे हैं। तूफान के कारण 5 फीडर नगोली, मंडलाए, कुराली, मामनपुर, मिर्जापुर के खंभे गिरने पर फीडर बंद पड़े हैं।

civics- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें