फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर एक ही दिन में कैसे खराब हो गए 36 कैमरे,फंक्शन पर खर्च कर दिए दस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में शुमार पीकेआर जैन गर्ल्स मैनेजिंग कमेटी का विवाद अब तूल पकड़ गया है। प्रधान द्वारा 26 अगस्त को गुपचुप तरीके से पांच संस्थानों के संचालक और सह संचालक नियुक्ति का प्रकरण अभी थमा भी नहीं था कि एक और विवाद खड़ा हो गया। संस्था के पूर्व प्रधान और आजीवन सदस्य अशोक जैन ने एक चिट्ठी जिला फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रार को लिखकर संस्था में हो रही अनियमितताओं से पर्दाफाश किया है। उन्होंने जिला रजिस्ट्रार पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि दबाव के कारण संस्था में हुई किसी भी अनियमितता की जांच नहीं की गई।
विज्ञापन

चिट्ठी में कौन से खोले गए हैं राज
पूर्व प्रधान ने लिखी चिट्ठी में कहा है कि एक ही रात में पीकेआर जैन वाटिका स्कूल की 36 बसों के कैमरे खराब हो जाते हैं। अगले दिन लाखों रुपये खर्च कर नए कैमरे लग जाते हैं। इसमें फंड के दुरुपयोग के साथ घपला नजर आता है आप जांच करें।
संस्था के संविधान के अनुसार प्रधान को 10 हजार से अधिक का खर्चे और प्रिंसिपल को एक भी रूपया खर्च करने की अनुमति नहीं है। लेकिन पीकेआर जैन वाटिका में स्कूल के वार्षिक फंक्शन के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक का खर्च नकद किया गया। हैरत की बात तो यह है कि नकद भुगतान वाउचरों पर न तो प्राप्त करने वालों के हस्ताक्षर हैं न ही कार्यकारिणी के।
विज्ञापन

पुस्तकों व स्टेशनरी के ठेके में अंडर टेबल लिए लाखों रुपये
पत्र में लिखा गया है कि अटल टिंकरिंग लैब को स्थापित करने के लिए मिले सरकारी फंड का भी दुरूपयोग किया गया है। पीकेआर जैन स्कूल के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों एवं स्टेशनरी का वार्षिक ठेका देते समय पुस्तक विक्रेताओं से बिना कुटेशन लिए, कार्यकारिणी को बिना बताए, अंडर टेबल लाखों रूपये लेकर संस्था एवं विद्यार्थियों को ठगा गया। संस्था की कार्यकारिणी मीटिंग में इस विषय पर जवाब मांगा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। संस्था की मीटिंग की मिनट बुक इस बात की गवाह है। इतना ही नहीं कोरोना में मदद के नाम पर विभिन्न संस्थाओं को लाखों रूपये का फंड दिया गया। इन सभी की जांच की जाए।
सचिव वरूण जैन बोले अमर उजाला से पढ़कर पता चला हुई हैं नियुक्ति
वहीं संस्था के कार्यकारी सचिव वरूण जैन ने प्रधान धर्मपाल को पत्र लिखकर पूछा है कि संस्थानों में 26 अगस्त को नियुक्तियां कैसे हो गई। उन्हें तो अमर उजाला अखबार में समाचार पढ़ने के बाद नई नियुक्तियों की जानकारी मिली। मुझे कार्यकारी सचिव होने के नाते इन नियुक्तियों को रजिस्टर में दर्ज करना है। इसीलिए कार्यकारिणी को भेजे गए एजेंडे, मीटिंग में उपस्थिति और कार्रवाई तुरंत उपलब्ध करवाई जाए।
देखिए मुझे 10 लाख रूपये और 36 कैमरे के मामले में कोई जानकारी नहीं है। प्रधान जी ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं। मुझे नई नियुक्तियों के बारे में जानकारी नहीं थी इसीलिए प्रधान जी को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
वरूण जैन, कार्यकारी सचिव, पीकेेआर जैन गर्ल्स मैनेजमेंट।
मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है मैं अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हूं।
धर्मपाल जैन, प्रधान पीकेआर जैन गर्ल्स मैनेजमेंट
जो आरोप लगा रहे हैं वह त्यागपत्र देने वाले हैं और चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। मैं चुनाव एक्ट के अनुसार करवा ही नहीं सकता। जहां तक अनयिमतिताओं की जांच की बात है तो मैं जवाब दे चुका हूं।
विज्ञापन

दर्शन लाल, जिला फर्म एंड सोसायटी रजिस्ट्रार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें