फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से चिल्लाती रही महिला, झुग्गी ने खुद ही दिया स्वस्थ् बेटे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल ग्राउंड के पास झुग्गी में डिलीवरी के लिए एक महिला चिल्लाती रही। किसी राहगीर ने उसकी मदद नहीं की। तब पास से निकले एक शख्स को उसकी चीखों पर रहम आया तो तुरंत एंबुलेंस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस मदद के लिए पहुंच गई। हालांकि तब तक महिला एक स्वस्थ बेटे को जन्म दे चुकी थी। फिर एंबुलेंस के जरिए महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अब जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़ गया पति
राय मार्केट के पीछे फुटबॉल ग्राउंड के पास एक झुग्गी है। कई दिन से एक गर्भवती महिला यहां अपने करीब छह साल की बेटी के साथ रह रही है। बताया जा रहा कि महिला का पति उसे अकेला छोड़कर चला गया। शुक्रवार को उसे अचानक तेज दर्द हो गया। इसी वजह से वह झुग्गी में चिल्लाने लगी। पहले तो किसी भी राहगीर ने उसकी चीखों पर ध्यान नहीं दिया। लोग ऐसे ही पास से गुजरते रहे। पर एक शख्स को उसकी हालत पर रहम आ गया। उसने तुरंत एम्बुलेंस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की सूचना दी।
महिला की मदद के लिए आई एंबुलेंस
कंट्रोल रूम से सूचना आते ही चालक दौलत राम तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गया। दौलत राम ने बताया कि तब उसने देखा कि महिला की डिलीवरी हो गई। उसने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को भेजी। चूंकि मामला महिला से जुड़ा था इसलिए उसने तुरंत किसी स्टाफ नर्स को भेजने की बात कही। थोड़ी देर बाद ही स्टाफ नर्स व दूसरे स्टाफ के साथ दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। तभी स्टाफ नर्स ने डिलीवरी का पूरा कार्य कर महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने जन्म लेने वाले शिशु को स्वस्थ घोषित कर दिया। तब महिला की हालत भी ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें