फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू बार्डर और सद्दोपुर बार्डर खुले, पंजाब की ओर बसों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन को लेकर बंद किए गए शंभू बार्डर व सद्दोपुर बार्डर को गत दिवस उपायुक्त के आदेशों पर खोल दिया गया था। इसके बाद से अभी तक अंबाला से पंजाब की और आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। बॉर्डर पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल को यहां तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिवस शंभू और सद्दोपुर बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच बहुत संघर्ष हुआ था। जहां से किसान सारे बैरिकेड हटाकर दिल्ली की और रवाना हुए थे। पुलिस को अभी भी डर है कि कहीं अन्य किसान दिल्ली की और जाकर उपद्रव न मचाएं। इसी को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और दोनों बॉर्डर पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
बसों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू
किसान आंदोलन को देखते हुए बंद हुई हरियाणा रोडवेज बसों की आवाजाही पंजाब की और शुरू हो गई है। हरियाणा से बसें पंजाब की ओर जा रही है। जिस कारण पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं आवाजाही बंद होने से ट्रक भी पंजाब की ओर नहीं जा पा रहे थे। जिन्हें शंभू बार्डर से पहले हरियाणा में रोककर रखा गया था। इसके बाद उनकी आवाजाही भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें