फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की कार्रवाई, नाराज लोगों ने सब्जियां सड़क पर फेंकी

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के बाजारों में शनिवार को नगर परिषद ने मुख्य बाजारों में कब्जा जमाए बैठे रेहड़ी फड़ी वालों पर जमकर डंडा चलाया। भारी पुलिस बल के साथ नप ने एक दर्जन से ज्यादा रेहड़ियां जब्त की। साथ ही इन पर बेची जा रही सब्जियां व फ्रूट तक जब्त किया गया। कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक रेहड़ी वाले ने कार्रवाई के विरोध में अपनी पूरी सब्जी नप ऑफिस के बाहर बिखेरकर जमकर विलाप किया।
विज्ञापन

कार्रवाई से त्रस्त ज्यादातर रेहड़ी फड़ी वालों ने नप अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए। एसएचओ से बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। शनिवार को नप की ओर से कैंट के हिल रोड, सदर बाजार, पुल चमेली, रामबाग रोड, बारह क्रास रोड तथा बीडी स्कूल रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ नप सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में सभी जगह से सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान रेहड़ी फड़ी वालों में भगदड़ मच गई। इसके बाद तो वे अपना आधा अधूरा सामान लपेटकर भाग खड़े हुए। कार्रवाई के दौरान नप अधिकारियों को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा। मगर पुलिस की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
नप ऑफिस के सामने फेंक दी पूरी सब्जी
कार्रवाई से त्रस्त रमेश कुमार ने जमकर भड़ास निकाली। कार्रवाई के दौरान नप की ओर से उसकी रेहड़ी जब्त कर ली गई थी। इसके बाद रमेश ने अपनी पूरी सब्जी नप ऑफिस के बाहर फेंक दी। गोभी व घीया मुख्य दरवाजे पर फेंककर उसने कार्रवाई पर विलाप शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि शहर में सरेआम शराब, स्मैक व चरस बिक रही है। पुलिस व प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा जबकि उस जैसे गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। उसने नप अधिकारियों पर कई जगह से मंथली लेने के भी आरोप लगाए। उसने बताया कि अधिकारियों की शह पर कई जगह अवैध कब्जे हैं। मगर जानबूझकर उन्हें उजाड़ा जा रहा है। रोते-रोते वह सब्जी में लेटकर बेसुध हो गया था।
विज्ञापन

नप का तर्क, मंडियों में नहीं लगाते रेहड़ी
नप सचिव राजेश कुमार ने बताया कि गांधी ग्राउंड के साथ दीना की मंडी में रेहड़ी फड़ी मार्केट स्थापित की गई है। सभी को जगह अलॉट करवाई गई है। बुनियादी सुविधाएं भी इन मार्केट में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पर मार्केट की बजाय ज्यादा रेहड़ी फड़ी वाले मुख्य बाजारों में रेहड़ियां लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। बार-बार कहने के बावजूद ये लोग नहीं मानते। इसी वजह से कार्रवाई करनी पड़ती है। सब्जी बिक्रेता रमेश का विवाद निपट गया है। विरोध के बाद उसने माफी मांगी है।
सिर्फ मार्केट बनाई नहीं दी कोई सुविधा
रेहड़ी फड़ी वालों का आरोप है कि नप की ओर से सिर्फ फल व सब्जी मार्केट बनाई है। मगर वहां कोई बुनियादी सुविधा नहीं है। रमेश के साथ मदनलाल, दीपक व सुरेश कुमार ने बताया कि किसी भी मार्केट में न तो पीने के पानी की सुविधा है न ही शौचालय की। सिर्फ झूठी वाहवाही के चक्कर में रेहड़ी फड़ी वालों को उजाड़ दिया है। इन मार्केट में बेहद कम लोग सब्जी खरीदे आते हैं।

civic- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें