फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर उतरने की समस्या खत्म, अब आईएसबीटी तक जाएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
दिल्ली जा रही अंबाला डिपो की बस - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों को अब दिल्ली बार्डर पर उतरने की जरूरत नहीं होगी, अब बिना किसी परेशानी के वह अपना सफर आईएसबीटी तक कर सकेंगे। सरकार से परमिशन मिलते ही बुधवार हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बसों का संचालन शुरू हो गया है, लगभग 15 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया गया है। कोरोना काल के समय बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिलती रही, वैसे-वैसे आसपास के क्षेत्रों में बसों का संचालन शुरू किया गया। इसके बाद चंडीगढ़ बस स्टैंड तक बसें जाने लगीं, कुछ समय बाद पंजाब की तरफ भी बसों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन दिल्ली जाने वाली सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि जो भी बसें दिल्ली की तरफ जा रही थी, वह सिर्फ बार्डर तक ही जा रही थी। इस कारण उन्हें अधिक खर्च पर समय की बर्बादी करते हुए गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने आईएसबीटी तक बसों को भेजने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

विभागीय निर्देश भी मिल गए हैं। इसलिए दिल्ली जाने वाली बसों के चालकों और परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अब वह आईएसबीटी तक सवारियों को छोड़ेंगे।
-बिजेंद्र सिंह, छावनी बस अड्डा इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें