फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 माह बाद शुरू हुआ पंजाब और हिमाचल की बसों का संचालन

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना काल के 7 महीने के बाद छावनी बस अड्डे पर अब यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य जिलों की बसों की शुरुआत हो चुकी है। इस कारण यात्रियों ने भी अब राहत की सांस ली है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा पंजाब जाने वाले यात्रियों को हुआ है क्योंकि पिछले लगभग 1 महीने से किसान आंदोलन के कारण रेलवे ट्रैक बाधित है।
विज्ञापन

अंबाला रोडवेज यात्रियों की सुविधा अनुसार धीरे-धीरे बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रही है ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पंजाब व हिमाचल में संचालन शुरू
पहले दिल्ली के बॉर्डर तक बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब के जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, हिमाचल के बद्दी, बैजनाथ, धर्मशाला, शिमला, चंडीगढ़ उत्तरप्रदेश के सहारनपुर तक बस सेवाएं शुरू हो चुकी है, वहीं पंजाब की पीआरटीसी व पंजाब की ओर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन भी शुरू हो चुका है। परिवहन सेवा शुरू होने के बाद से अब बस अड्डे पर पहले से कहीं अधिक रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज अंबाला द्वारा बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है वहीं अब बस अड्डे पर पहले से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए सभी को सूचना प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन

-विजेंद्र सिंह, अड्डा इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें