फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई टोल प्लाजा पर खेल, अप-डाउन की जगह काट रहे एकतरफा यात्रा पर्ची

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। शहर से कैथल जाने के लिए आपको नेशनल हाईवे पर ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ेेगा। टोल रेट लगे होने के बाद भी वाहन चालकों से मनमानी की जा रही है। वाहन चालक रिटर्न जर्नी पर्ची मांगने के बाद भी उसे सिंगल जर्नी टिकट काटकर चूना लगाया जा रहा है। हद तो तब है कि टोल पर तैनात सुपरवाइजर एनएचएआई की ई-मेल पर शिकायत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला शहर के नजदीक नेशनल हाईवे पर सैनी माजरा गांव के पास नेशनल हाईवे का टोल प्लाजा बनाया गया है। सड़क का निर्माण बेहद ही बढ़िया तरीके से किए गया है। वाहन चालकों को भी पेहवा, कैथल, रोहतक, जींद व हिसार आदि यह सड़क एक प्रमुख मार्ग है। सड़क का एक हिस्सा लुधियाना और चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते के साथ जोड़ा गया है। लेकिन सड़क पर बना टोल प्लाजा नियमानुसार पर्ची नहीं काट रहा। शहर से निकलते ही लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित उक्त टोल प्लाजा से पहले नेशनल हाईवे किनारे टोल रेट की लिस्ट लगी हुई है। इस लिस्ट में लगभग 10 प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों के लिए रेट तय किए गए हैं। इसमें सिंगल जर्नी व रिटर्न जर्नी के हिसाब से रेट लिखे हुए हैं। लेकिन यह रेट टोल पर बैठे कर्मचारियों को मान्य नहीं हैं।
आने-जाने की नहीं कट रही पर्ची
टोल प्लाजा पर अपना ही सिस्टम चल रहा है। अगर कोई वाहन चालक अंबाला से पिहोवा तक सफर करता है तो आने-जाने के हिसाब से 120 रुपये की पर्ची टोल पर कटनी चाहिए, लेकिन टोल पर बैठे कर्मचारी सिर्फ एक तरफ की पर्ची काट रहे हैं। इस प्रकार वाहन चालक को दोनों तरफ आवागमन के लिए 160 रुपये देने पड़ रहे हैं। यानि 40 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ सिंगल पर्ची काटने के ही आदेश मिले हुए हैं।
विज्ञापन

करें ई-मेल
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, यहां कोई अधिकारी नहीं बैठता। अगर कोई शिकायत करनी है तो एनएचएआई की ई-मेल पर कर दें, यहां तो सिंगल जर्नी की पर्ची ही कटेगी।
विज्ञापन

-राजीव, सुपरवाइजर सैनी माजरा टोल प्लाजा।

सैनी माजरा टोल पर लगी टोल रेट लिस्ट- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें