फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी राजेश कालिया ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसपी राजेश कालिया ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे गुप्तचर विभाग हरियाणा, पंचकूला में नियुक्त थे। एसपी राजेश ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उनकी नियुक्ति के दौरान जिला भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त रहे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अपराध की सूचना प्राप्त होने पर बिना देरी के ईमानदारी से तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई व असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ जिला में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ अवैध शराब, अवैध हथियार व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। क्योंकि नशा करने वाले नवयुवक नशे की पूर्ति के लिए आपराधिक कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें