केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वेबिनार को संबोधित करते हुए।
- फोटो : Ambala
अंबाला । कैंटोनमेंट बोर्ड के दस हजार कर्मचारी पांच लाख के कोविड बीमा कवर के दायरे में आएंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को खुद इसकी घोषणा की। वे रक्षा संपदा के महानिदेशक ऑफिस की ओर से आयोजित वेबिनार में 62 कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे दुनिया में आपदा आई हुई है। हमारे देश के लोग भी इस आपदा का डटकर सामना कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने बताया कि उनका यह प्रयत्न है कि कैंटोनमेंट में रहने वाले सभी 21 लाख लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। साथ राज्यों द्वारा चलाई जा रह ए786662ी योजनाओं का लाभ भी बोर्ड के नागरिकों को मिलना चाहिए।
सभी योजनाओं का मिलेगा नागरिकों का लाभ: बवेजा
कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अब बोर्ड एरिया में रहने वाले हर नागरिक को मिलेगा। पहले केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नागरिकों को देने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी योजनाओं को सिलसिलेवार लागू किया जाएगा ताकि यहां रहने वाले नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। बवेजा ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्मचारियों को कोविड बीमा कवर के दायरे में लाकर बड़ा काम किया है। इस दौरान सीईओ अनुज गोयल भी मौजूद थे।