फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिफ्लेक्टर हाईवे के बीच खड़े ट्रक से टकराया स्क्रैप से भरा ट्रक, ड्राइवर व क्लीनर घायल

विज्ञापन
civic - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। भारी बारिश में तकनीकी खराबी आने के कारण एक ट्रक पहले से ही हाईवे किनारे बिना रिफलेक्टर के खड़ा था, तभी अचानक फरीदाबाद की तरफ से स्क्रैप लेकर लुधियाना जा रहा तेजरफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दिल्ली के संजीव नगर निवासी ड्राइवर 50 वर्षीय दुलारा सहित क्लीनर 21 वर्षीय सुनील भी घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल ड्राइवर बुरी तरह से ट्रक में फंस गया था, जिसे राहगीरों व सुनील द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को धीरे-धीरे निकालना शुरू कर किया। करीब चार घंटे तक हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें