अंबाला सिटी। सीएमओ की ऑब्जेक्शन खत्म होने के बाद प्रदेश भर में डीएसपी बनने वाले इंस्पेक्टरों में अंबाला बलदेवनगर थाने के एसएचओ सुनील कुमार भी हैं। मंगलवार गृहमंत्री ने यह फाइल एक बार दोबारा सीएम मनोहर लाल को भेज दी थी। 35 में से केवल एक फाइल पेंडिंग है। 2008 में डायरेक्ट इंस्पेक्टर भर्ती हुए सुनील ने पदोन्नति पर अनिल विज का आभार जताया है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार इससे पहले अंबाला के मुलाना में भी तैनात रहेे। उनकी अधिकतर पोस्टिंग पंचकूला, यमुनानगर में रही। थानों के अलावा उन्होंने सीआईए की भी कमान संभाले रखी।
सुनील के अनुसार मई, 2017 से 35 लोगों की डीएसपी के लिए उन्नति पेंडिंग है। 2004 में डायरेक्ट भर्ती हुए एसआई ने नियमों का हवाला देते हुए कोर्ट में प्रमोशन की अपील की थी, जोकि बाद में रद्द हो गई। उसके बाद होम डिपार्टमेंट ने सभी को डीएसपी प्रमोट किया है। बता दें कि इस मामले को लेकर करीब 4 दिन पूर्व इंस्पेक्टर गृहमंत्री विज से मिले थे। इंस्पेक्टरों ने विज को बताया था कि उनके हस्ताक्षर के बाद भी अभी तक फाइल पर रोक लगी हुई है। इस पर विज ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने जिस फाइल पर साइन किए हैं उसे कोई नहीं रोक सकता।