फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से दो दिन पहले एमआरआई की सौगात, विज करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अब जिले के मरीजों को एमआरआई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रक्षाबंधन से पहले ही छावनी के नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सौगात मरीजों को मिल जाएगी। बता दें कि अमर उजाला ने अपने पाठकों को सबसे आगे रखते हुए अपने 30 जुलाई के संस्करण में इस बारे में जानकारी दे दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि अगस्त माह में इसकी शुरूआत कभी भी हो सकती है। अब इसकी तारीख भी तय हो गई है और एक अगस्त को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला जिले के तीनों सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा अभी तक नहीं थी। इसीलिए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में ही अपनी जेब कटवानी पड़ रही थी लेकिन अब छावनी नागरिक अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को पंचकूला और चंडीगढ़ एमआरआई करवाने नहीं जाना पड़ेगा। पीपीपी मोड़ पर शुरू होने वाली इस सुविधा का बीपीएल और सरकारी कर्मचारी निशुल्क लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी श्रेणी में नहीं आने वाले गरीब परिवारों के लिए भी यह सुविधा निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें