कोटा से लौटे छात्रों की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कोटा में मेडिकल की कोचिंग लेने वाले तीन छात्रों की रेपिड किट से जांच की। पहले राज्य सरकार ने चीन से आयतित इन किट्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। अब दोबारा फिर इनके इस्तेमाल के आदेश दिए गए। जांच में तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ ने सुरक्षा उपकरणों के साथ सभी की जांच की।
नारायणगढ़ के सब सेंटर बरौली में शुक्रवार को कोटा से लौटे तीन छात्रों की जांच की गई। ये छात्र राजस्थान के कोटा में मेडिकल की कोचिंग लेने गए हुए थे। अब राजस्थान सरकार ने सभी छात्रों को उनके मूल प्रदेशों में कोरोना महामारी की वजह से वापस भेज दिया है। कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को रेपिड किट का इस्तेमाल करते हुए इनकी जांच हुई। जांच टीम में डॉक्टर गुरमीत सिंह के साथ एम्बुलेंस चालक दिनेश कुमार कौशिक, ईएमटी दीपक गर्ग, लैब टेक्निशयन जसपाल, सतपाल, मलकीयत, स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल कुमार, अमन वर्मा, निशा रानी, रिंकू, पवन कुमार, प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।
एक छात्र की होगी दोबारा जांच
रेपिड किट से की गई जांच में तीनों छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोटा या फिर दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों की निरंतर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के जरिये कोरोना के दस्तक देने का खतरा है। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कोटा से आए दूसरे सभी छात्रों की भी जांच करवाई जाएगी।
डॉ. गुरमीत।