फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरजीत सिंह के बेटे-बहू-पत्नी व 3 जमाती सहित 8 के चंडीगढ़ भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस व हरजीत सिंह की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छावनी के नागरिक अस्पताल से आठ नए लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए चंडीगढ़ भेजे। इस लोगों में जहां मृतक हरजीत सिंह की परिवार में बेटे चेतन के अलावा गुरचरण, जसप्रीत शामिल है, वहीं जीएमएन स्कूल में ठहरे तीन जमातियों में मोहम्मद हुसैन, निसार खान, मोहम्मद अली पटेल शामिल है। इसके अलावा नोएडा की ट्रैवल हिस्ट्री वाले सार्थक के अलावा छावनी के नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में काम करने वाले स्टाफ सचिन का भी सैंपल भेजा गया। वहीं, अस्पताल में भी दो नए मामले सामने आने पर पूरी एतिहात बरती जा रही है। बता दें कि छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल चार जमातियों में से दो को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकले थे। उनमें से एक की बिगड़ती हालत को देखकर पीजीआई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

दो नौकरानियों सहित मेडिकल स्टोर संचालक को किया क्वारंटीन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक हरजीत सिंह के संपर्क में आने वालों पर शुक्रवार भी नजर बनाए रखी। उनके घर काम करने वाली जहां दो नौकरानियों सहित मेडिकल स्टोर संचालक जिसकी दुकान से दवा लेते थे, उनके घरों व दुकान को सैनिटाइज करवाने के बाद उन्हें घरों में क्वारंटीन कर दिया।
गुरुद्वारे में अलाउंसमेंट करवाकर जानकारी जुटा रहे विभाग
मृतक हरजीत सिंह 26 मार्च तक अपने घर के नजदीक गुरुद्वारे में जाता रहा था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वालों की तलाश के लिए गुरुद्वारे के स्पीकर के जरिए अलाउंसमेंट का सहारा लिया है। वह लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि इस बीच कोई भी हरजीत सिंह के संपर्क में आया है तो वह विभाग से संपर्क करें, ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन

मृतक हरजीत सिंह के किरायेदारों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। उनके परिजनों के सैंपल शुक्रवार चंडीगढ़ भेज दिए गए। इसके अलावा तीन जमातियों सहित दो अन्य के सैंपल भेजे गए है। सभी के सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें