किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार न करने दें। यदि प्यार से न समझें तो सख्ती दिखाएं। हरियाणा के गृह , स्वास्थ्य एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पंचायत भवन में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बातों ही बातों में विज ने चेता दिया कि लक्ष्मण रेखा पार करने से वही हाल होगा जोकि रामायण में माता सीता का हुआ था। यदि दो सप्ताह और काट दिए कोरोना से छुटकारा पा लेंगे। इस दौरान हालातों का जायजा और तैयारियों से वे लगभग पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए लेकिन सजग रहने के आदेश दिए। कोरोना महमारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में किए लॉकडाउन के तहत उन्होंने अंबाला प्रशासन के कामों की समीक्षा की। आज तक की रिपोर्ट मांगी। मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों ने मास्क पहने तथा सोशन डिस्टेंसिंग के तहत आवश्यक दूरी पर बैठे। विज ने कहा कि लोग अनावश्य रूप से बहाना बनाकर बाहर निकल रहे हैं, गांव में ताश खेल रहे हैं, उन्हें रोका जाए। पहले प्यार से मनाएं, यदि कोई न समझे तो सख्ती से पेश आएं, किसी भी हालत में लोगों को घर से बाहर निकलने से रोका जाए।
अब एक भी प्रवासी की संख्या न बढ़े अंबाला में
विज ने इस दौरान निर्देश देते हुए कहा कि करीब 3 हजार प्रवासी अंबाला आए हैं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि इनमें एक और का भी इजाफा नहीं होना चाहिए। खाना बांटने के नाम पर बाहर आने वालों की बढ़ती तादात पर भी विज ने आपत्ति जताई। विज ने कहा कि जो भी संस्था सेवा करना चाहती है, वह नोडल अधिकारी से रजिस्ट्रेशन कराएं