फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला क्लब के प्रबंधन पर लगे आरोपों पर घमासान, जांच के लिए बने एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला क्लब से हटाए गए कर्मचारी प्रदीप कुमार के आरोपों को लेकर अब क्लब सदस्य के बाद पूर्व चेयरमैन भी हरकत में आ गए हैं। सभी ने आरोपों की वजह से अंबाला क्लब की छवि को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। क्लब प्रबंधन पर लगे आरोपों की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित करने की भी मांग की है। इस सिलसिले में जल्द ही डीसी अशोक शर्मा से भी मुलाकात करने का निर्णय लिया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व चेयरमैनों की ओर से रविवार को मीडिया से भी बातचीत की गई।
विज्ञापन

आरोप गंभीर, जांच जरूरी: आहलुवालिया
अंबाला क्लब के पूर्व चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने के बाद जिस तरह कर्मचारी प्रदीप कुमार ने मौजूद क्लब प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं वे बेहद ही गंभीर हैं। इन आरोपों से न केवल क्लब की छवि को नुकसान हुआ है बल्कि प्रबंधन की गतिविधियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं। सच सभी सदस्यों के सामने आना चाहिए तभी पता चल पाएगा कि प्रदीप सच बोल रहा है या झूठ। उन्होंने साफ कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी के खिलाफ नहीं हूं। पर आरोपों की जांच जरूरी है
दाव पर लगी क्लब की प्रतिष्ठा-त्रिखा
अंबाला क्लब के लगातार दो बार चेयरमैन रहे सुनील मोहन त्रिखा ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों की वजह से क्लब की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। क्लब का कोई सदस्य सपने में भी यह सोच नहीं सकता कि क्लब में इतने बड़े स्तर पर धांधली हो रही है। ऐसे में आरोपों का सच सामने लाने के लिए इसकी गंभीरता से जांच जरूरी है। प्रशासन को खुद मामले में हस्तक्षेप कर इसकी गहन जांच करवानी चाहिए। जो भी जिम्मेदार हो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे जांच में क्लब प्रबंधन जिम्मेदार मिले या फिर कर्मचारी।
विज्ञापन

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे चेयरमैन
क्लब सदस्य गगनजीत सिंह धमीजा ने कहा कि अंबाला क्लब के मौजूदा प्रबंधन पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। इस वजह से इनकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब मौजूदा चेयरमैन अरविंद सिकरी और कर्मचारी द्वारा आरोपी ठहराए जा रहे क्लब पदाधिकारी नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देंगे। अन्यथा सियासी दबाव में ये लोग पूरे मामले की जांच को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। धमीजा ने कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो क्लब के कई स्कैंडल उजागर हो जाएंगे। क्लब सदस्य जेपी सिंह, संदीप गुलाटी, नवनीत अग्रवाल, अशोक साहनी, संजय, आरपीएस भाटिया समेत दूसरे सभी सदस्यों ने भी आरोपों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें