फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी और टीम ने 6 दुकानों से भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को अंबाला शहर में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर सैंपल भरे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र और डॉक्टर गौरव शर्मा की टीम ने अंबाला शहर में बस स्टैंड, सब्जी मंडी, प्रेम नगर, विकास विहार, मॉडल टाउन, सेक्टर 9 के आसपास स्थित दूध की डेरियो, डिपार्टमेंटल स्टोर, करियाने की दुकानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट एवं फल सब्जियों आदि की रेहड़ियों और अन्य स्थानों जैसे कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्रियों आदि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया। इस दौरान जो खाने योग्य पदार्थ नहीं थे उन्हें नष्ट करवाया गया और दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि अपनी मिठाइयों व फल सब्जियों को ढक कर रखें। सब्जियों को मिट्टी से बचाएं और कटे फलों को न बचें। मंगलवार को टीम ने श्री बालाजी डेयरी सेक्टर 9 अंबाला सिटी से गाय का दूध,हरमिलाप फ्रूट सेक्टर 9 अंबाला सिटी से केले, क्वालिटी डिपार्टमेंटल स्टोर सेक्टर 9 से गुड की गजक और कस्टर्ड पाउडर, मोहन बेकरी सेक्टर 9 अंबाला सिटी से बादाम मिल्क और बिस्कुट, विनोद एंड कंपनी सेक्टर 9 अंबाला सिटी से रॉयल स्टैग विस्की, एपी रेजेंसी होटल अंबाला सिटी से फूड कलर और मॉनोसोडियम के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें