फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी तो किसी ने नाले की रखी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह एवं स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने आवास पर प्रदेशभर से आए लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान किसी ने अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई तो कोई नाले की समस्या के समाधान को विज दरबार में पहुंचा। कुरुक्षेत्र निवासी शाना राम ने गृहमंत्री को अवगत करवाया कि 5 जनवरी 2020 को उसके लड़के राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कुरुक्षेत्र के ही अमरनाथ ने ग्राम पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिये बनाये गये नाले को सड़क से ऊपर बनाये जाने और नाले को ठीक किये जाने की शिकायत दी। वहीं भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी सुभाष कुमार ने गृह मंत्री को दी शिकायत में कहा कि 26 नवंबर को वह मंडी में धान बेचने के लिए लाया था लेकिन चोरों ने सारी फसल चोरी कर ली। इस संबंध में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। नूंह निवासी मोहन वत्ती ने गृहमंत्री को दी अपनी शिकायत में बताया कि चार माह पहले उसके कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। जिस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन शिकायत दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। भिवानी निवासी वीर सिंह ने सरपंच द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव में बनाये गये शौचालयों संबंधी राशि में गबन करने की शिकायत रखी। सिरसा जिला के गांव रूपाणा निवासी रामकुमार ने हत्या के एक मामले में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किये जाने बारे मंत्री को शिकायत सौंपी। साढ़ौरा निवासी निशा रानी ने जमीन मामले में आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत दी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री में पता चला 18 की बजाए ढाई एकड़ जमीन का हूं मालिक
सोनीपत निवासी धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने करनाल में 18 एकड़ जमीन खरीदी है और उसकी खरीद संबंधी जो भी पेमेंट है उसे ऑनलाइन किया है। राजस्व विभाग द्वारा जमीन का इंतकाल कर दो रजिस्ट्री बनाई गई। जब उन्होंने विभाग से रजिस्ट्री ली तो उसमें 18 की बजाए 2.5 एकड़ की रजिस्ट्री ही उनके नाम की है। फरीदाबाद निवासी जफर कुमार ने एक निजी कंपनी द्वारा उनके लाखों रुपये की राशि का भुगतान न किये जाने के संबंध में अपनी शिकायत रखी।
चाचा ने लिए थे पैसे, मैं था गारंटर, अब देनदार बना रहा दबाव
पानीपत निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके चाचा ने किसी व्यक्ति से पैसे लिये थे और उन्हें गारंटर के तौर पर रखा था। लेकिन अब संबंधित व्यक्ति उन पर पैसे देने का दबाव बना रहा है। फुलेल माजरा निवासी लालचंद ने सरपंच, उनके परिवार व अन्य लोगों द्वारा पंचायती भूमि पर नजायज कब्जा करने बारे अपनी शिकायत रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें