फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम दल ने पुलिस संग पकड़ा 16 बैलों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेमातरम दल की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर 16 बैलों से भरे ट्रक को जंडली पुल के नजदीक पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 16 बैलों से भरे इस ट्रक को लेकर वंदेमातरम दल व अन्य गोभक्त रामबाग स्थित छावनी गोशाला में लेकर पहुंचे। जहां रातभर ट्रक से इन बैलों को नहीं उतारा गया। सुबह गोशाला संचालकों ने इन्हें रखने से इंकार कर दिया। मामला डीसी तक पहुंचा और डीसी ने एसडीएम को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए लेकिन गोशाला संचालक ने इन बैलों को रखने में हामी नहीं भरी। इसके बाद इन बैलों को शहर सुल्लर गोशाला में भेजा गया। इस पूरे मामले को लेकर गोशाला में गोभक्तों ने गोशाला संचालक राजेश सिंगला से काफी सवाल जवाब भी किए लेकिन बात नहीं बन पाई। गोभक्तों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि गोशाला ही बैलों को नहीं लेगी तो और कौन लेगा? क्या गोशालाएं केवल दूध देने वाली गायों के लिए ही हैं।
विज्ञापन

यदि हम इस तरह से 16-16 बैलों को रखेंगे तो हमारी व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हम पहले ही 800 गाय को संभाले हुए हैं। अब यदि इनकी व्यवस्था नहीं होगी तो जनता तो हमें ही बोलेगी। यदि प्रशासन व्यवस्था करवाने के लिए तैयार है तो हम और भी पशु रख लेंगे। पहले ही हमारे पास करीब 200 बैल हैं।
विज्ञापन

राजेश सिंगला, प्रधान रामबाग गोशाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें