फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब लोट्स से जुड़े 30 परिवारों ने एक शानदार मुहिम की शुरूआत की है। हर परिवार के दंपति अपनी शादी की सालगिरह पर एक स्कूल में सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन लगवाएगा। 11 परिवार सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 11 मशीनें लगवा भी चुके हैं। समाजसेवा में अग्रणी में क्लब से जुड़े हर परिवार ऐसे सेवा से बेहद खुश हैं। रोटरी क्लब इंटरनेशनल के अंडर काम करने वाले लायंस क्लब लोटस से 30 परिवारों के करीब 150 लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन

बच्चियों के लिए जरूरी
इसलिए क्लब से जुड़े परिवारियों से लिया निर्णय
एक रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों में कई छात्राएं पीरिड्स के दौरान 5 दिन तक स्कूल मिस करती हैं। यही नहीं 23 प्रतिशत छात्राएं माहवारी शुरू होने के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। इस रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद लायंस क्लब लोट्स से जुड़े परिवारों ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन पैड मशीनें लगाने का निर्णय लिया था। कई परिवार इसकी शुरूआत कर चुकें। जिन स्कूलों में ये मशीनें लगाई गई हैं वहां से क्लब को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इससे न केवल स्कूलों में किशोर छात्राओं की हाजिरी निरंतर बढ़ रही है बल्कि उनकी सेहत में भी सुधार हो रहा है।
शुरूआत में 30 स्कूलों का किया चयन
लायंस क्लब लोट्स के क्षेत्रीय चेयरमैन पवन कुमार चुघ ने बताया कि शुरूआत में सेनेटरी नेपकिन मशीनों के लिए 30 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें से 11 स्कूलों में मशीनें लगाने का काम पूरा हो चुका है। बचे स्कूलों में भी अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। चुघ ने बताया कि क्लब से जुड़े दंपति अपनी सालगिरह पर चयनित स्कूल में मशीनें लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न समाज में एक अच्छा संदेश जा रहा है बल्कि हमारी बेटियां भी सेहतमंद हो रही हैं।
विज्ञापन

कई सेवाओं में अग्रणी है क्लब
क्लब के चार्टर प्रेजिडेंट एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि उनका क्लब कई सामाजिक सेवाएं में अहम भूमिका निभा रहा है। क्लब की ओर से निरंतर मेडिकल चेकअप कैंप के साथ जरूरतमंद छात्राओं को गर्म कपड़ों के साथ शिक्षा की पूरी सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। रक्तदान शिविर के साथ दूसरी सेवाओं में भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सेनेटरी नेपकिंग वेडिंग मशीनों के प्रोजेक्ट को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें