फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के 12 गांवों में विकास का प्लान तैयार, शहरी तर्ज पर मिलेगी बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल 12 गांवों के विकास का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिससे शहर की तरह इन गांवों में लोगों को सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी तथा सफाई की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। निगम की ओर से इन गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार से बजट की डिमांड की गई है। निगम कमिश्नर की मानें तो बजट अलॉट होते ही गांवों का नए सिरे से विकास शुरू कर दिया जाएगा। इन गांवों में विकास के लिए निगम की ओर प्लानिंग शुरू कर दी गई है। सड़कों से लेकर हर समस्या का डाटा जुटाया जा रहा है। सीवरेज सुविधा के साथ पानी निकासी व पेयजल आपूर्ति के लिए भी योजना बन रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की सुविधा देने के लिए भी डाटा जमा किया जा रहा है। किसी काम में कितनी स्ट्रीट लाइटों की जरूरत है इसका रिकार्ड भी जुटाया जा रहा है। गांवों के विकास का प्लान तैयार होने के बाद ही यहां काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायतें भंग कर ये गांव निगम में शामिल
अंबाला शहर नगर निगम में 12 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें सबसे बड़ा व विकसित गांव कौंला (कांवला) के अलावा डंगडेहरी, मानकपुर, लोहगढ़, डडियाना, देवीनगर, निजामपुर, घेल कलां, घेल खुर्द, कालू माजरा व लहारसा शामिल है। इन गांवों की पंचायतों ने एक प्रस्ताव के जरिए खुद निगम में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया था। बाद में राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन गांवों में पंचायती राज को भंग कर दिया गया। करीब छह महीने से इस गांवों में विकास की रफ्तार थमी हुई है।
नगर निगम में शामिल किए गए सभी गांवों के विकास की नई सिरे से प्लानिंग बनाई जा रही है। हर गांव में लोगों को निगम की ओर से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बजट अलॉट होते ही सभी गांवों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुशील कुमार, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें