फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ लड़के को जन्म दे अस्पताल से भागी विधवा लेकिन नाम-पते से पहचान में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार अलसुबह शहर सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक प्रसूता 9 घंटे के नवजात स्वस्थ लड़के को छोड़कर निकल गई। बच्चा सोता रहा रहा लेकिन जब जागा तो रोने लगा। राउंड पर आए स्टाफ ने जब मां को पुकारा तो वह नहीं आई। माइक पर अनाउंसमेंट भी कराया गया लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। शोर मच गया कि कोई महिला बच्चे को छोड़ गई। वार्ड में हड़कंप मच गया। रिकार्ड में लिखे पते के आधार अस्पताल पुलिस गार्द ने चौकी नंबर पांच में बताया। महिला ने पहले तो किसी बच्चे को जन्म देने से इंकार कर दिया। पूछताछ में कहा कि वह नवजात का सामान लेने घर आई थी। अस्पताल प्रशासन की मौजूदगी में प्रसूता को वापस भर्ती कर लिया गया। बताते हैं कि प्रसूता करीब चार साल पूर्व विधवा हुई थी। अवैध संबंधों से गर्भधारण की गलती को छिपाने के लिए वह अपने नाबालिग बेटे को यह कहकर घर से निकली थी कि सीने के दर्द की दवा लेने अस्पताल जा रही है। दिनभर यह घटना अस्पताल में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार तथा वर्तमान में मानव चौक के निकट किराएदार बनी 30 साल की महिला जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती हुई। करीब आध घंटे बाद उसने 3 किलो 200 ग्राम के एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। बच्चा रोया तो उसके पास कोई नहीं था। बच्चा भूखा होगा, इसलिए स्टाफ नर्स सीमा व अन्य ने वहीं भर्ती एक अन्य प्रसूता से उसे दूध पिलवाया। कपड़े मंगवाकर पहनाए। कई तरह की चर्चाएं चली कि कोई अपना पाप छोड़ गई,वह कितनी जालिम रही होगी। कई अन्य महिलाओं ने तो इस बच्चे को गोद लेने तक का विचार बनाकर स्टाफ को आफर तक दिया।
ऐसे हुई पहचान
अस्पताल रिकार्ड के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह वहां मौजूद हुई। पहले तो वह मुकर गई लेकिन बाद में गलती मानकर बच्चा ले आई।
बच्चे का पिलवाया दूध व पहनाए कपड़े
बच्चे को रोता व मां को गायब देकर बच्चे की अच्छे से सफाई कराकर उसे बाहर से मंगवाकर कपड़े डलवाए गए। पड़ोस में जन्मी एक बच्ची की मां ने उसे दूध पिलाया। पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

सीमा, स्टाफ नर्स
नवजात का सामान लेने आई कारण बताया
महिला का कहना है कि वह नवजात का सामान लेने के लिए घर आई थी, उसी दौरान शोर मच गया कि वह बच्चा छोड़कर आई है। महिला ने बच्चा थाम लिया है। इस बारे किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन

सुलतान सिंह, इंचार्ज, चौकी नंबर 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें