फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 एमएम बरसात में तालाब में तब्दील हुआ शहर, बरसाती पानी के साथ बहे दावे

विज्ञापन
कांग्रेस भवन रोड़ पर हुए जलभराव के बीच से गुजरता परिवार। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिलेभर में मंगलवार रात से लेकर बुधवार दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। मंगलवार रात से सुबह साढ़े 8 बजे तक 40.1 और बुधवार साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक बादलों ने 41 एमएम पानी उड़ेला। कुल 81 एमएम बरसात में एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट जलमग्न हो गई, वहीं पूरा अंबाला शहर तालाब में तब्दील हो गया। हाल यह थे कि शहर में दो-तीन फुट पानी सड़कों पर जमा हो गया। जलभराव की समस्या से पूरा शहर त्रस्त रहा। फिर चाहे वह पुराना अंबाला हो या फिर नए आबाद हुए सेक्टर। स्थिति यह थी कि जनता को जवाब देना अधिकारियों और शहर के जनप्रतिनिधियों को मुश्किल हो गया। स्थिति से निपटने के लिए खुद विधायक असीम गोयल, मेयर शक्तिरानी शर्मा और आयुक्त को सड़कों पर उतरकर खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

यहां के हाल रहे बेहाल
नाहन हाउस, मॉडल टाउन, नदी मोहल्ला, सेक्टर-8, 9, रत्नगढ़, मिलाप नगर, विवेक विहार, इंद्रपुरी, गोवर्धन नगर, कलाल माजरा, गीता नगरी, सद्दोपुर, छोटा बाजार, ओल्ड दिल्ली रोड, पुलिस लाइन रोड, कालका चौक, मंजी साहिब गुरुद्वारा रोड, तंदूरा बाजार, राधा-कृष्ण रोड, शुक्ल कुंड रोड, सुनारा बाजार, बलदेव नगर, रविदास माजरी, हीरा नगर, देवी मंदिर रोड, काजीवाड़ा, पटेल रोड पुली, स्वामियां मोहल्ला, नई बस्ती, छावनी की बात करें तो पालम बिहार-बी, गणेश विहार, एकता विहार, टांगरी बांध के पास, टिंबर मार्केट, गोबिंद नगर, रामनगर, बब्याल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दयालबाग, बब्याल रोड, बाजीगर बस्ती, लाल कुर्ती में सेना एरिया का प्रवेश द्वार सभी जलमग्न दिखाई दिए।

गुगा माड़ी के नजदीक पानी में खेलते बच्चे। संवाद- फोटो : Ambala

प्रेम मंदिर धर्मशाला हुई पानी में जलमग्न। संवाद- फोटो : Ambala

भारी जलभराव के बीच नदी मौहल्ला से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : Ambala

पुराना दिल्ली रोड़ पर हुए भारी जलभराव के बीच से गुजरती बस। संवाद- फोटो : Ambala

शुक्ल कुंड चौक पर घर व दुकान में भरा पानी दिखाते लोग। संवाद- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक असीम गोयल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें