फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोर्ट के आदेश पर नगर परिषद ने लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के रामबाग के पास नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर के साथ करीब तीन एकड़ जमीन पर कब्जा लिया। मंदिर पर कब्जे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। नगर परिषद ने कोर्ट के आदेश पर कब्जा लेने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल के साथ नगर परिषद से एमई हरीश, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमेश सहित सचिव राजेश मौके पर पहुंचे। जैसे ही कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू हुई तो दूसरे पक्ष ने आकर विरोध जताया। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए नगर परिषद की कार्रवाई को गलत बताया। अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की गई है। केस हारने के बाद ही कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज बलकार सिंह मौके पर पहुंचे। नगर परिषद की टीम ने जगह पर तार बांधकर कब्जा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें