फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद को मिला 4.34 करोड़ का फंड, लंबित विकास कार्य होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद को 4.34 करोड़ रुपये का फंड मिल गया है। यह फंड सीएम घोषणा के तहत सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया गया है। इसके तहत पूर्व में हो चुके कुछ कार्याें का भुगतान किया जाएगा। वहीं नए विकास कार्याें से जुड़ी योजनाओं का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा, ताकि छावनी के जिन-जिन क्षेत्रों में गलियों, नालियों व सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, उसे त्वरित पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन



लंबित विकास कार्याें को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक परेशानी एकता विहार से मील के पीछे जाने वाले रास्ते पर है। यहां दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए बनाई गई पुलिया खस्ताहाल हो गई है जोकि कभी हादसे का सबब बन सकती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से नप में शिकायत दी गई है। वहीं नप ने भी इस पुलिया के निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है।


ये किए जाएंगे कार्य
जनकपुरी वार्ड 13 में ड्रेन का निर्माण, वार्ड नंबर 12 में आंगनबाड़ी व शौचालय का निर्माण, वार्ड नंबर 2 डिफेंस काॅलोनी में सड़क का निर्माण, वार्ड नंबर 15 में ड्रेन का निर्माण, दुर्गा नगर वार्ड 14 में गली और ड्रेन, गुरुद्वारा रोड पूजा विहार में वार्ड 11 में गली, वार्ड 11 में ड्रेन, वार्ड 17 में गली और ड्रेन, वार्ड नंबर 1 बोह में शवगृह के शेड और चहारदीवारी का निर्माण, क्रास रोड 12 पर सोना राम धर्मशाला, वार्ड 28 में आंगनवाडी, ग्वालमंडी में आंगनवाडी, वार्ड 23 रामबाग रोड शौचालय, वार्ड 23 बंधू नगर आंगनवाड़ी, वार्ड 10 में ड्रेन, वार्ड 10 चंदपुरा में गली का निर्माण, वार्ड 12 गांव नग्गल में गली और ड्रेन, वार्ड 29 मच्छी मोहल्ला सामुदायिक केंद्र, वार्ड 12 वाल्मिकी धर्मशाला, वार्ड 23 रामबाग रोड पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन




डी-प्लान के तहत कुछ कार्य चल रहे हैं जोकि जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ नए कार्याें को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें ड्रेन और गलियों का निर्माण शामिल है। वहीं कुछ धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

हरीश शर्मा, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें