अंबाला। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसा। टीम ने विजय रत्न, गांधी मार्केट सहित अन्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ लालकुर्ती में भी बड़ी कार्रवाई की। मालिक ने मकान की दीवार व थड़ा अपनी सीमा से बाहर कर अतिक्रमण कर लिया था। टीम ने उस अतिक्रमण को हटाया। बाद में टीम ने विजय रत्न चौक पर दुकानों के बाहर होर्डिंग लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा। इस दौरान टीम व दुकानदारों के बीच बहस भी हुई। इसके बावजूद टीम ने होर्डिंग जब्त कर लिए। गांधी मार्केट सहित दूसरे बाजारों से भी टीम ने सामान जब्त किया। साथ ही नगर परिषद सचिव राजेश ने सभी दुकानदारों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।