फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीआईए की हिमाचल के कसोल में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 200 ग्राम चरस सहित काबू किए मेजर के बेटे खरड़ निवासी इंद्रजीत सिंह को लेकर सीआईए-2 की टीम हिमाचल प्रदेश के कसोल में दबिश दे रही है। आरोपी के जरिये पुलिस मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचेगी, जिससे कि पता चल सके कि आखिर इस नशे की चेन में कौन-कौन शामिल है। इसके अलावा आरोपी के बैग से जो अलग-अलग देशों की करंसी मिली थी उसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। सीआईए-2 की जांच में सामने आया है कि आरोपी मेजर का बेटा है। पत्नी से झगड़े के बाद वह अलग रह रहा है। आरोपी पर पहले चंडीगढ़ में व्यक्ति की हत्या और हिमाचल प्रदेश में एक किडनैपिंग का मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। बता दें कि सीआईए-2 की टीम ने शुक्रवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास से आरोपी को काबू किया था। आरोपी के बैग से भारतीय करंसी के तीन लाख 33 हजार रुपये थे। इसके अलावा दो हजार 46 अमेरिकी डॉलर, 3285 रुपये (नेपाली करंसी), 15 रियाल (सऊदी अरब की करंसी), पांच दिरहम का एक नोट (यूएई) बरामद हुए हैं। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें