फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीआईए ने 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। सीआईए स्टाफ ने 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साहा-पंचकुला हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान की गई। इस दौरान एक स्विफ्ट कार से दो युवकों को नशे के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान मघरपुरा गांव निवासी साहिल कुमार और साढ़ौरा निवासी कर्ण के रूप में हुई है। सीआईए को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने पतरेहड़ी मोड़ के पास घेराबंदी की। जैसे ही कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया। जब तलाशी ली गई, तो साहिल के कब्जे से 27.49 ग्राम और कर्ण से 29.18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें