फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बूथ को मजबूत करने में जुटे भाजपा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियों पर बल देना शुरू कर दिया है। पिछले मेयर उपचुनाव से सबक लेकर भाजपा इस बार बूथों काे सशक्त करने में जुट गई है। बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में नगर निगम चुनाव की चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अधिक जोर पिछले मेयर उपचुनाव पर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले चुनाव में जीत के बावजूद कुछ बूथों पर कमी देखने को मिली थी। ऐसे में इस बार जो लोग बूथ पर बैठने के इच्छुक हैं वह पहले ही सक्रियता पर ध्यान दें, इसके साथ ही पूर्व मंत्री असीम गाेयल के नेतृत्व में वीरवार को सुबह 9 बजे अग्रवाल भवन में बैठक बुलाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें