फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 3 वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चोरी की तीन वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए-वन ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौरव पंजाब के मोहाल की बंदा बहादुर कॉलोनी का वासी है। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज घटना में उसे रविवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ व रिकवरी की जा सके। इन मामलों में मनमोहन नगर के श्रीकांत की 19 सितंबर को विश्वकर्मा रोड से बाइक चोरी हो गई थी। इसी आरोपी ने 6 अक्टूबर को नन्हेड़ा पेट्रोल पंप से साथियों के साथ मिलकर 3500 रुपये का पेट्रोल डलवाया और पैसे दिए बिना फरार हो गए थे। तीसरे मामले में छह अक्टूबर को काजीवाड़ा के गौरव की बाइक चोरी की घटना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें