फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के चुनावों का इंतजार लंबा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर परिषद के चुनावों की प्रतीक्षा कर रहे अंबाला सदर एरिया निवासियों का इंतजार अब और भी लंबा हो गया है। 3 मई को लगाए गए लॉकडाउन के चलते मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन टाल दिया गया है। इससे पहले सरकार ने इसके लिए 7 जून की तारीख निर्धारित की थी।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र की मतदाता संख्या 1 लाख 70 हजार 970 है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंबाला शहर निवासी हेमंत ने बताया कि सदर (कैंट) नप की फाइनल वार्डबंदी नोटिफिकेशन साढ़े चार माह पूर्व 31 दिसंबर 2020 को जारी की गई थी। इसके बाद इस वर्ष 9 फरवरी 2021 को इन 31 वार्डों में से कौन-कौन से वार्ड महिलाओं, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए आरक्षित होंगे, इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुई। हालांकि नप अध्यक्ष का पद क्या आरक्षित होगा (अगर हां तो किस वर्ग के लिए) या अनारक्षित रहेगा, यह निर्धारण अभी लंबित है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर रोक लगने के कारण छह साल से चल रहा चुनावों का इंतजार अब और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें