बराड़ा। क्वालिटी चौक के पास चोरों ने एक जूस की दुकान का शटर साइड से फाड़कर 15 से 20 हजार रुपये की चॉकलेट चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने पास की दो अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े, हालांकि वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। प्रीत नगर निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे वह भाई शिव कुमार की जूस की दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा मिला और चॉकलेट गायब थीं। इसके बाद पड़ोस में विक्की की मान डीजे और नीरज राठौर की श्री जी श्रृंगार दुकान के ताले टूटे मिले। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद