श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति बहबलपुर गांव की ओर से पौधरोपण किया गया। केंद
अंबाला सिटी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति बहबलपुर गांव में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी शताब्दी पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के बच्चों द्वारा जपजी साहिब का पाठ किया गया और हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर वाले भाई गुरदित सिंह द्वारा कीर्तन की हाजिरी लगाई गई। इस दौरान बच्चों को लोक भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा बच्चों ने फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाए। इन पौधों की सेवा अनिल कौशल व उनकी पत्नी कुसुम रानी की ओर से की गई। समागम में चेयरमैन ज्ञानी बाबा ठाकुर सिंह पटियाला वाले, प्रधान भूपिंद्र कौर, जगतार सिंह, सदस्य अमृतपाल सिंह, सरबजीत कौर व अन्य मौजूद रहे।