फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रोजेक्ट ईवनिंग कक्षा में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा

Tue, 19 Aug 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इद्रीश फाउंडेशन के तत्वावधान में कोहाट बिरादरी धर्मशाला कच्चा बाजार में प्रोजेक्ट ईवनिंग कक्षा में रचनात्मक प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और स्केचिंग में भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध ने प्रथम, केवी क्रमांक चार उपविजेता रहा। विजेता विद्यालय को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडी स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केवी क्रमांक चार, जैन स्कूल, डीएवी करनाल, सरकारी विद्यालयों सहित मां की पाठशाला और इद्रीश फाउंडेशन के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान वार्ड-14 पार्षद हरमिंद्र सिंह हीरा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी कला और सोच को व्यक्त करने का बेहतरीन मंच देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें