अंबाला। लघु बाल भवन में चल रही 10 दिवसीय संगीत कार्यशाला में शुक्रवार को बच्चों ने देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति के सुर सीखे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला के पांचवें दिन प्रशिक्षुओं को गायत्री वंदना, सरस्वती वंदना और वंदे मातरम का अभ्यास कराया गया।
संगीत निर्देशक दीपक गुलजार की देखरेख में बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों, हो बुड्डी न्यू सुबके और हो हटजा ताऊ पाछे, पर प्रस्तुति दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, भाषा और समृद्ध इतिहास से जोड़ना है। कार्यशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। संवाद